कैंची धाम मे 62वा स्थापना दिवस, हजारों की संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं…

62nd Foundation Day of Kainchi Dham Police for security : आज यानि सोमवार 15 जून को कैंची धाम के 62वा स्थापना दिवस के मौके पर कैची धाम में सुबह 5 बजे से डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर मोर्चा संभाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्थापना दिवस के मौके पर सुरक्षा के लिए चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बाबा के दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से भवाली की तरफ से 1 किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी थीे।

श्रद्धालु बाबा और श्री राम के जय कारो के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। मंदिर समिति के सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुआ का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।आपको बता दे इस मौके पर बाबा नीम करोली महाराज के जयकारों के साथ 10 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया है। और लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही भी जारी है। नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल की ओर से कैंची धाम मेले में आमजन की सुविधा, अवस्थित यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। और साथ ही भीमदान एवं बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत संचालित पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त ,निजी विद्यालयों समेत आंगनबाड़ी केद्राे में एक दिवसीय अवकाश है।

Srishti
Srishti