No Entry to Mussoorie Without Registration : मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। मसूरी की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए अब पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था आज, 1 अगस्त से लागू हो गई है। इसके तहत राज्य पर्यटन विभाग ने एक विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से सभी आने वाले पर्यटकों को अपनी यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
राज्य के पर्यटन सचिव धिरज सिंह गार्बल ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या का सटीक आंकलन किया जा सकेगा। साथ ही, इसके माध्यम से पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही , पर्यटन सचिव ने बताया कि भविष्य में राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी इसी तरह की पंजीकरण प्रणाली को लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

