देहरादून में बड़ा हादसा, ट्रक गिरने से कार में भड़की आग….

Truck Falls On Car in Dehradun, Fire Erupts : देहरादून में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटेल नगर थाना क्षेत्र के मोहबेवाला चौक के पास
एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें, हादसे के समय दोनों वाहनों में केवल चालक सवार थे। राहत की बात यह रही कि दोनों चालक सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat