Women Killed After Being Hit By Train In Rishikesh : ऋषिकेश के खांडगांव फ्लाईओवर के पास बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि सोमेश्वर नगर के नजदीक एक महिला की बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला को तुंरत राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने गुलाबी रंग का कुर्ता और सलवार पहना था। हादसे में उसके शरीर पर कई चोटें आईं और बांया पैर घुटने से ऊपर से फैक्चर हो गया था।
ट्रेन के लोको पायलट संजय वर्मन के अनुसार महिला अचानक इंजन के सामने आ गई थी, जिससे वह साइड से टकरा गई। हादसे के बाद से महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

