उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना…

IMD Issue Rain And Snow Alert : उत्तराखंड में रविवार को हुई हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।  जिसके चलते मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने राज्य के 5 पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में  बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी सूचना में कहा गया है कि इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक बर्फ गिर सकती है। साथ ही, एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से रह रहे लोगों को कुछ दिनों के लिए निचले इलाकों में जाने की सलाह दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से मसूरी समेत आसपास के इलाकों में दोबारा बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat