देहरादून के मच्छी बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

Woman Brutal Murdered In Dehradun : देहरादून के पलटन बाजार स्थित मच्छी बाजार से एक खौफनाक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह 11 बजे एक 23 वर्षीय युवती का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार,युवती अपने घर के बाहर गली से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान युवक ने अचानक धारदार हथियार से युवती के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवती को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले युवक आकाश कुमार (27) पुत्र कोमल राम को कोतवाली नगर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। पुलिस के द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी युवक काफी दिनों से युवती का पीछा कर रहा था ।

Srishti
Srishti