चंद्रबनी में रहस्यमयी हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस….

Mystery Body Found In Chandrabani : राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में शुक्रवार, 13 फरवरी को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। श्मशान घाट के पास एक नाले में शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें, आज यानी शुक्रवार सुबह देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में श्मशान घाट के पास एक नाले में शव मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक स्थानीय कॉलोनी का निवासी नहीं है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Srishti
Srishti