Vasantotsav 2026 Begins In Dehradun: देहरादून स्थित लोकभवन में आज यानी शुक्रवार से तीन दिवसीय बसंतोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा किया गया। उत्सव के तहत लोकभवन को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
आपको बता दें, यह आयोजन 3 दिनों तक चलेगा।जिसमें विभिन्न किस्मों के फूलों की प्रदर्शनी सजाई गई है। 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आम नागरिक बिना किसी शुल्क के प्रदर्शनी देख सकेंगे।
तीन दिवसीय इस बसंतोत्सव फूलों के साथ स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। साथ ही, स्कूली विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन किसानों, तीन महिला कृषकों और तीन स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को गवर्नर्स अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, सुरक्षा के लिए लोकभवन के मुख्य गेट पर एआई कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जो लोग चाहें, वे https://vmsbutu.live/ वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर डिजिटल आई-कार्ड ले सकते हैं।
