First Transfer List Issued By Dehradun SSP : देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में पहला प्रशासनिक तबादला किया है। देर रात जारी आदेश में रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया।
आपको बता दें, जारी किए गए आदेशों के अनुसार रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून भेज दिया गया है।
फिलहाल रायवाला कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किया जा सकता है।
एसएसपी की ओर से जारी इस पहली तबादला सूची को पुलिस विभाग में आगे होने वाले प्रशासनिक बदलावों की शुरुआत माना जा रहा है।
