Strong Wind May Occur In Hilly Areas : उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के 9 जिलों में हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना जताई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
इसके अलावा देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि पहाड़ी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
