Tragic Road Accident In Udham Sigh Nagar : उधम सिंह नगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने एक कार को टक्कर मार दी।
आपको बता दें, मंगलवार देर रात नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे निवासी चंपावत जो कि जीआईसी बालातडी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वो मंगलवार को नई कार लेने अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी गए थे। लेकिन देर रात घर लौटने समय रास्ते में एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में संजय पांडे और फॉरच्यूनर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
जबकि शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और फॉरच्यूनर में सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते की पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया। इस हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
