उत्तराखंड: नई रिकॉर्ड की दिशा में बढ़ रहा चारधाम, 12 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे धाम

Char Dham Yatra 2026 Makes New Record: 19 अप्रैल 2026 से शुरू हुई चार धाम यात्रा नई रिकॉर्ड बना रही है। 25 दिन के अंदर लगभग 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु धाम में यात्रा कर चुके हैं। बुधवार 13 में को चारों धामों में एक दिन के अंदर 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तो वहीं अबतक चारों धामों में दर्शन करने वाली श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.60 लाख पार कर चुका है।

प्रशासन की मौसम पर लगातार नजर

उत्तराखंड प्रशासन के द्वारा लगातार मौसम पर भी नजर बनाई रखी जा रही है, साथ ही प्रशासन के द्वारा सभी यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर जाने की अपील की गई है। राज्य की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की हर एक श्रद्धालु साथी ही उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा की सुरक्षा सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपको बता दे की प्रशासन के द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्टॉल प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को भी और प्रभावी बनाया गया है। साथ ही रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ में पुनर्निर्माण के बाद अब धाम पहले से ज्यादा भव्य और दिव्य रूप में नजर आ रहा है।

Srishti
Srishti