Fuel Prices Hiked Across India : पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते भारत के सभी राज्यों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में 2 से 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें, लंबे समय से ईंधन दरों में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी और अब तेल कंपनियों ने नई कीमतें लागू कर दी हैं। बढ़ी हुई कीमतों का असर सीधे आम जनता के जेब पर पड़ेगा।
आपको बता दें, नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर, डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर और CNG के दामों में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब करीब 97.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल लगभग 90.70 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले जहां क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, वहीं अब यह बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।वहीं, करीब चार वर्षों तक ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी रही, लेकिन अब हुई इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की थी। उन्होंने नागरिकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी थी।
