विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शुरू हुई मतदाता लिस्ट जांच, विभाग ने 12 दस्तावेजों की लिस्ट की जारी

Uttarakhand Election Commission Start Voter List Survey: उत्तराखंड चुनाव आयोग द्वारा पुनः जांच करने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि अब तक 70 लाख लोगों की मैपिंग हो चुकी है जिनकी वोट सुरक्षित है, और लगभग 9 लाख मतदाता ऐसे भी हैं जिनका 2003 का वोट नहीं मिल पा रहा है। पर यह भी चिंताजनक बात नहीं है क्योंकि इसके लिए आयोग ने 12 दस्तावेज की सूची जारी की है।

एसआईआर शुरू होने के बाद वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर संबंधित मतदाताओं के पास बीएलओ गणना प्रपत्र पहुंचाएगा, जिस पर बीएलओ का नाम वह नंबर भी होगा। साथ ही आपको वर्ष 2003 के वोट की जानकारी दी जाएगी अगर तब तक आपका वोट नहीं था, तो आपके माता-पिता की वोट की जानकारी और उनका अगर उनका भी नहीं था, तो आपके दादा-दादी की वोट की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद भी परेशानी होगी तो 12 दस्तावेज में कोई भी काम आ सकता है। इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखने पर परेशानी से बच सकते हैं। मतदाता की सूची आप सीईओ उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

विभाग ने 12 दस्तावेजों की लिस्ट की जारी

  • 1 जुलाई 1987 से पहले सरकार स्थानीय प्राधिकरण
  • बैंक ,डाकघर ,एलआईसी, पीएसयू की ओर से जारी पहचान पत्र
  • केंद्र ,राज्य सरकार या पीएसयू के नियमित कर्मचारी या पेंशन भोगी को जारी किया गया कोई भी पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश।
  • प्रमाण पत्र या दस्तावेज।
  • आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट मान्यता प्राप्त बोर्ड या वीवी की कोई ओर से जारी
  • मैट्रीकुलेशन या शैक्षिक प्रमाण पत्र।
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र।
  • वन अधिकार प्रमाण पत्र ।
  • ओबीसी, एससी या एसटी कोई भी जाति प्रमाण पत्र।
  • राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर।
  • राज्य या स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर।
  • सरकार की ओर से जारी कोई भी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र।

एसआईआर की प्रक्रिया के चलते सबसे पहले गणना पत्र आएगा, जिस पर आपके वर्तमान वोट की जानकारी होगी। साथ ही 2003 की जानकारी भरनी होगी और एक नया फोटो भी चिपकाना होगा।
उसके बाद बीएलओ के पास जमा करवाया जाएगा। और अगर 2003 का डाटा उपलब्ध नहीं है तो गणना पत्र पर यही बात लिखकर उसे वापस करना होगा। और नोटिस के आधार ईआरओ कार्यालय में आप अपने दस्तावेज जमा करा सकते हैं।

Srishti
Srishti