Heat Wave Alert Issued : उत्तराखंड के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। बता दे कई क्षेत्रों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलो मे कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार,पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले से सटे स्थानों और उत्तरकाशी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीट वेव का अंदेशा जताया गया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं बात राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, कुछ स्थानों पर हीट वेव की संभावना है।अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 40°C तथा 23°C के लगभग रहने की संभावना है।

Srishti
Srishti