चार धाम Offline पंजीकरण रजिस्ट्रेशन शुरू, कतारों में दिखे श्रद्धालु..

Char Dham Offline Registration Starts : चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्रियों की भारी मात्रा में भीड़ उमड रही है। आपको बता दे शुक्रवार यानी 22 मई को यात्री ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ट्रांजिट केंद्र के काउंटरों में लंबी कतारो में खड़े नजर आए।

यात्रियों के लिए स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भी किया जारी

रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों के लिए स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भी जारी किया है। साथ ही कई यात्री रजिस्ट्रेशन के चलते केंद्र में विश्राम भी कर रहे हैं।ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ट्रांजिट केंद्र पहुंच रहे यात्रियों से पूरा केंद्र भरने की खबर भी सामने आई है।

Srishti
Srishti