Harak Singh Rawat Statement on upcoming Vidhan Sabha election: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्वमंत्री डॉ.हरक सिंह रावत का बयान सामने आ रहा है। जिसमें उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अगर सहसपुर,धर्मपुर या कोटद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगी तो वह लड़ने के लिए तैयार है। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं से बातचीत कर रही है।
पार्टी तय करेगी किस सीट से चुनाव लड़गे हरक सिंह रावत
बताया जा रहा है कि 10 दिन में सीट भी तय हो जाएगी हालांकि सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं।बीते दिन कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान हरक सिंह ने कहा कि वह पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। बस टिकट पार्टी को तय करना है कि उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना है।
वहीं प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा का कहना है कि उन्हें जल्द ही चुनाव सीट तय करनी होगी साथ ही हरक सिंह रावत को कई लोगो ने केदारनाथ, टिहरी, कोटद्वार से चुनाव लड़ने को कहा, लेकिन उनका कहना है की टिकट पार्टी द्वारा ही तय किया जाएगा।
