The doors of Hemkund Sahib were opened : आज शनिवार 23 मई को सुबह 11.30 बजे पूरे विधि-विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के दौरान लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
गुरुद्वार में हुई पहली अरदास
जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष के साथ पंज प्यारों की अगुआई में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह पांच बेस कैंप घांघरिया से चलकर हेमकुंड साहिब पहुंचा।
पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर सबद कीर्तन और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए और गुरुद्वार में पहली अरदास हुई। 1 बजे हुक्मनामा लिया गया और इसके साथ ही इस वर्ष की हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया गया।
