वनाग्नि में झुलसी 2 महिला, एक की मौत, सरकार हुई सख्त, किया इनाम का ऐलान

Woman Died In Forest Fire, Government Get Strict: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते वनग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार सख्त कदम उठा रही है। अग्नि नियंत्रण में आम जनता की भागीदारी पर सरकार के द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम स्तर पर 496 वनाग्नि प्रबंधन समितिययों का गठन किया गया है, जिसको 30-30 हजार की धनराशि दी जा रही है।

वनाग्नि में झुलसी 2 महिला

देहरादून में वन अग्नि की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत की भी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि मंगलवार, 26 मई शाम 7:00 बजे बूंगा नामक गांव के मदनलाल की पत्नी सुरेश देवी जब गांव से 200 मीटर दूरी पर स्थित अपनी गौशाला जा रही थी, तब रास्ते में आग की लपटों में घिर गई, तब बहुत तेज हवा चल रही थी जिसके कारण वह आग से बुरी तरह झुलस गई।

उनकी चिक सुनकर ग्रामीण उनके पास पहुंचे और जब उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए घर लाया गया तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। तो वहीं दूसरी ओर नारायण बगड़ के रेस चोपता गांव में एक महिला जंगल की आग में झुलस गई घायल महिला कश्मीरा देवी का उपचार कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ही सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकारी और निजी स्तर पर जंगलों को आग से बचने के लिए योगदान देने वाले समूह हो या व्यक्तियों को इनाम दिया जाएगा। इसके तहत हर जिले में दोनों श्रेणी में तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार धनराशि तय की गई है

आपको बता दें कि अब तक जंगल में आग लगने की लगभग 392 घटनाएं सामने आई है जिसके कारण कल 329 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है इसमें अधिकतर बनाने के कारण मानव जनित बताई जा रहे हैं।

Srishti
Srishti