Major accident on Char Dham Yatra route: चार धाम यात्रा मार्ग पर गौचर ग्राउंड के पास बुधवार यानी आज 27 मई को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित बस ने तीर्थ यात्री महिला को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के पचोखरा निवासी राजकुमारी 67 पत्नी शशिकांत शर्मा बीते 15 मई को परिजनों के साथ चार धाम यात्रा पर निकली थी। बता दें महिला ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर बस से जा रही थी इसी दौरान गोचर ग्राउंड के पास अनियंत्रित बस विपरीत दिशा से आ रही थी जिसने महिला को दाहिने टायर से कुचल दिया।
चौकी इंचार्ज मानवेंद्र गुसाई के अनुसार घायल महिला को तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई भी शुरू की और आरोपी चालक नितेश कुमार मोदी मेहसाणा गुजरातको गिरफ्तार कर बस जप्त कर ली। साथ ही दोनों बसों की यात्रियों को दूसरी बस से बद्रीनाथ के लिए रवाना किया गया।
