Tragic road accident on Mussoorie-Dehradun road: देहरादून-मसूरी मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। जहां इस दर्दनाक हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। बता दे देहरादून-मसूरी मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई से चालक को निकाला और अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने टैंकर चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अब पुलिस ने आगे के कार्यवाही तेज कर दी है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि करीब सुबह 6:00 टैंकर संख्या यूए 07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था। गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया।जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।
वहीं मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था । दुर्घटना की सूचना मिलते ही टैंकर मलिक साहेब सिंह थपली भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मृत्यु के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मसूरी पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आए हैं, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक करणों की जांच की जा रही है।
