Uttarakhand resident arrested in Delhi Fire Incident : नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में होटल के कुक केसर सिंह नेगी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया आश्वस्त
सीएम धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह से तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगे। सीएम धामी ने कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार व संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।
प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ – धामी सरकार
साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। सीएम धामी ने कहा, हमारी सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
