गंगा में युवक के डूबने की खबर, एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू जारी..

Boy drown in Ganga rescue team launched search operation : ऋषिकेश थाना मुनि की रेती के साई घाट पर युवक के गंगा में बह जाने की खबर सामने आए है। युवक का नाम श्याम बताया जा रहा है जो चंद कालोनी,निवासी दीनाला नाडा जोधपुर ,राजस्थान का रहने वाला है जाे अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश तपोवन घूमने आया था। जिस दौरान वह गंगा में डूब गया जिसके चलते एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान भी शुरू किया है लेकिन अब तक युवक का पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि डीप डायवर्स और रेस्क्यू कर्मियों की ओर से गंगा में कई स्थानों पर टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है साथ ही घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस और जल पुलिस भी तैनात है।

आपको बता दें वही 6 जून को कोडियाला के समीप गंगा में आशीष जैन नामक युवक की तलाशी के लिए भी सीआरएफ टीम की ओर से लगातार सर्च अभियान चल रहा है। इस मामले के लिए टीम डीप ड्राइविंग उपकरणों और आधुनिक रेस्क्यू संसाधनों की सहायता से गंगा के संभावित जगहों पर खोजबीन कर रहे हैं साथ ही एसडीआरएफ का कहना है कि दोनों मामलों का सर्च अभियान लगातार जारी है।

Srishti
Srishti