UPL क्लोजिंग में मासूम शर्मा की एंट्री पर बवाल, पुराने विवाद फिर चर्चा में…

Masoom Sharma’s UPL Entry Sparks Controversy : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में फिर एक बार चर्चाओ में है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सिंगर के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दे इस बार मामला उत्तराखंड प्रीमियर लीग यानी UPL की क्लोजिंग सेरेमनी का है। जहां 1 अक्टूबर 2026 को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का फाइनल और क्लोजिंग सेरेमनी प्रस्तावित है, जिसमें मासूम शर्मा को लाइव कॉन्सर्ट के लिए आमंत्रित किया गया है।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी मासूम शर्मा की प्रस्तुति को लेकर जानकारी सामने आई है। वहीं CAU के पदाधिकारियों की ओर से भी उनके कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की गई है। लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी ले पहले ही इस कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

बजरंग दल ने प्रशासन को अलर्ट करते हुए कहा है कि देवभूमि में भाषा और प्रस्तुति की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और आयोजन समिति पर सवाल उठाए हैं कि पुराने विवाद और FIR के बावजूद उन्हें देवभूमि के इतने बड़े मंच पर दोबारा आमंत्रित क्यों किया गया, जबकि स्थानीय कलाकारों के भुगतान लंबित हैं।

मासूम शर्मा की मुख्य विवाद

मासूम शर्मा का पहले का विवाद देहरादून के DAV (PG) से जुड़ा है। बता दे 10-11 अप्रैल 2026 को देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में मासूम शर्मा का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने खुले मंच से छात्रों के सामने कथित तौर पर बेहद अश्लील, आपत्तिजनक और अभद्र भाषा (गालियों) का इस्तेमाल किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, छात्र संगठन के प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर देहरादून के डालनवाला थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ FIRs दर्ज की गई। पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया था।

विवाद बढ़ता देख मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने सफाई में कहा था कि शो से पहले किसी बदमाश ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वे भारी मानसिक तनाव में थे और आवेश में आकर उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। मई 2026 में उन्होंने देहरादून पुलिस के सामने पेश होकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे।

पढ़े – DAV PG College : छात्रसंघ चुनाव के मतदान के बीच हगांमा, कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार…

Srishti
Srishti