Delhi : Noida स्थित कंपनी में लगी भीषण आग, ढाई घंटे बाद हुआ आग पर काबू….

fire brigade informed about massive fire at Noida : नोएडा फेज 2 क्षेत्र स्थित सेक्टर 88 से कंपनी में भीषण आग लगने की खबर आ रही है बताया जा रहा है कि कंपनी के इलेक्ट्रिकल पैनल में आग लगी जिसे देखते-देखते पूरी कंपनी में फैल गई। और आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी जिसने देखते ही देखते पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। जिस दौरान स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

आग में लाखों सामान जलकर खाक

सूचना मिलते ही दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने भी पहुंची जिसके बाद हालात को काबू में देख छह अन्य गाड़ियों को बुलाया गया और 8 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आपको बता दे कंपनी बंद थी जिस कारण जनहानि नहीं हुई। कंपनी में आग लगने की जानकारी कंपनी के गार्ड को सबसे पहले हुई जिसने अन्य लोगों को सूचना दी और आग में लाखों सामान जलकर खाक भी होने की खबर बताई जा रही है। साथ ही कंपनी में फेब्रिकेशन का काम किया जाता था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा की सेक्टर की कंपनी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के तत्काल फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बताई जा रहा है। और आग से होने वाली संपत्ति की हानि का आकलन अभी नहीं किया गया।

Srishti
Srishti