Uttarakhand: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम हुआ रद्द, युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन..

Rahul Gandhi’s program was cancelled in Uttarakhand : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन करने वाले थे लेकिन बताया जा रहा है कि कार्यक्रम पर संशय बना हुआ है। आपको बता दें कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 8 जुलाई को अनुमति मांगी थी जिस दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन ने उन्हें अनुमति भी दे दी थी। लेकिन आज मंगलवार यानी 14 जुलाई को कार्यक्रम से ठीक तीन दिन पहले अनुमति रद्द होने की खबर सामने आ रही है। जिस दौरान कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है वहीं दूसरे मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि उन्हें कोई लिखित में पत्र नहीं मिला है।

प्रशासन ने कार्यक्रम को कार्यक्रम किया रद्द

दरअसल 17 जुलाई को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी परेड ग्राउंड में होने वाले छात्रों के साथ संवाद यानी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए आप कांग्रेस के नेता नई जगह तलाश में मैं जुट गए हैं। बता दें प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर चुके थे वहीं छात्रों से संवाद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा दिया गया था। यहां तक की पोस्ट और बैनर भी छाप दिए गए थे लेकिन कार्यक्रम से बेहतर घंटे पहले प्रशासन ने कार्यक्रम को परेड ग्राउंड में न करने का फैसला लिया और कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की। वहीं कांग्रेस के सामने अब एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है की आखिरी इतने कम समय में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए वह नया ग्राउंड कहां ढूंढे?

वह 14 जुलाई की सुबह टेंट लगाने के लिए तमाम गाड़ियां भी परेड ग्राउंड में पहुंच चुकी थी लेकिन इन सभी गाड़ियों को परेड ग्राउंड में जाने की अनुमति नहीं दी गई जबकि कांग्रेस की ओर से 8 जुलाई को 15 16 और 17 जुलाई के लिए ग्राउंड की बुकिंग संबंधित पत्र पहले ही भिजवा दिए गए थे साथ ही ग्राउंड बुकिंग के लिए अनुमति भी मिल चुकी थी।

कार्यक्रम के लिए करीब ढाई लाख युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके

ऐसे में जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस की ओर से न सिर्फ ग्राउंड बुकिंग की फीस जमा की गई बल्कि कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने टेंट भी मंगवा लिया था ताकि समय से ग्राउंड में टेंट लगवा दिया जाये । क्योंकि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए करीब ढाई लाख युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि “अभी जिला प्रशासन की ओर से कोई भी लिखित जानकारी हमें नहीं मिली है लेकिन मौखिक रूप से इस बात को कहा गया है कि कुछ दिक्कतें हैं जबकि कार्यक्रम के लिए पहले अनुमति दी गई थी”।

वही आगे उन्होंने कहा की वैसे सरकार ने राजभान का नाम बदलकर लोग भवन कर दिया है ऐसे में सरकार अगर परेड ग्राउंड में परमिशन नहीं देती है तो फिर हमारे लिए लोग भवन सबसे उपयुक्त जगह होगी। “लोकतंत्र में विपक्ष की रैलियां को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाना सही नहीं है लेकिन यह सरकार तानाशाही में विश्वास रखती है अगर ऐसा ही निर्णय होता है तो इसका भी मुकाबला करेंगे”।

Srishti
Srishti