Haridwar : Kavad fair को लेकर नगर निगम की जागरूकता, स्वच्छता के लिए Har Ki Pauri में 2 अत्याधुनिक मशीनो की व्यवस्था…

Municipal Corporation’s awareness regarding Kavad fair : कावड़ मेले की विधिवत शुरुआत 30 जुलाई से होने वाली है जिसके चलते 5 करोड़ कावड़ियों का अनुमान देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग समेत तमाम विभागों ने मेले की पूरी व्यवस्थाएं कर ली है।

बताया जा रहा है कि कावड़ के चलते हरिद्वार नगर निगम ने मेले को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए 300 अस्थाई शौचालय और 1000 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। साथ ही हर की पैड़ी में दो अत्याधुनिक मशीन भी लगाई है वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग भी कावड़ियों की सेहत और स्वास्थ्य के लिए लगातार निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है वहीं पिछले 15 दिनों में 40 से ज्यादा खाद्य पदार्थों की सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भी भेजे गए हैं।

सामान्य दिनों में हरिद्वार शहर से प्रतिदिन 250 टन कूड़ा निकलता है वही कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यह कई गुना ज्यादा बढ जाती है। जिस पर ध्यान रखते हुए नगर निगम ने अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था की है।

नगर निगम द्वारा करीब 300 अस्थाई शौचालय भी स्थापित

आपको बता दे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कावड़ मार्ग,मुख्य पार्किंग और गंगा घाटों पर नगर निगम द्वारा करीब 300 अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए गए हैं और करीब 1000 सफाई कर्मचारी भी तैनात है जो दिन रात कूड़ा उठाने का कार्य करेंगे वही साफ सफाई व्यवस्था को और प्रभावित बनाने के लिए दो आधुनिक सफाई मशीन भी लगाई गई है। यह मशीन हर की पैड़ी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के त्वरित निस्तारण में मदद करेगी और इकट्ठे कूड़े को तत्काल कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं को स्वच्छ और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कावड़ यात्रा मार्ग ,भंडारों , ढाबो, होटल और छोटी बड़ी दुकानों का निरीक्षण करेगी। जिस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्वच्छता और निर्धारित रेट लिस्ट की जांच भी की जाएगी। ओवर रेटिंग या मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक डेयरी पर छापेमारी कर करीब 50 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया साथ ही डेरी संचालक के लाइसेंस न दिखाने पर नोटिस भी जारी किया।

वहीं मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार का कहना है की कावड़ मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। और आधुनिक मशीनों का भी उपयोग किया जाएगा पूरे मेले क्षेत्र से लगातार कूड़ा उठाकर तत्काल निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा ताकिश्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी ने बताया

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछली 15 जुलाई से ही निरीक्षण अभियान जारी है। जहां हमने 40 सैंपल लेकर रुद्रपुर लैब भेज दिया है साथ ही न्यायालय में दायर किए गए हैं वहीं कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुधार सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Srishti
Srishti