Landslide begins on Gangotri Highway : उत्तराखंड जिले के उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में पापड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे पर भू धंसाव शुरू हो गया है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे और ऊपर बसे क्यार्क गांव के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। इस भू-धंसाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह करीब 50 मीटर लंबी सड़क पर देखी हल्के दरारे ने दोपहर तक बड़ा रूप ले लिया। जिससे हाईवे पर यातायात करीब 4 घंटे तक बाधित रहा।
करीब 100 मीटर तक धसा गंगोत्री हाईवे
ग्रामीणों का कहना है कि पापड़ गार्ड क्षेत्र लंबे समय से भू–धसाव। की चपेट में पिछले साल अगस्त में आई आपदा के दौरान इसी स्थान पर करीब 100 मीटर तक गंगोत्री हाईवे धस गया था। जिससे तीन दिन तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस समय धराली और हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जा रहे प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा राहत दलों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस मार्ग के बंद होने की स्थिति में कोई वैकल्पिक सड़क उपलब्ध नहीं है।
वहीं सोमवार सुबह सड़क पर दिखाई दीं करीब 50 मीटर लंबी हल्की दरारें ने यह स्पष्ट कर दिया कि खतरा अभी टला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार भारी वाहन इस मार्ग से गुजरते रहे, या क्षेत्र में तेज बारिश हुई तो सड़क का बड़ा हिस्सा फिर दरक सकता है जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा भी प्रभावित होगी।
वहीं प्रशासन का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र के लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
