Teelu Rauteli Award : सीएम धामी 13 महिलाओं को करेंगे पुरस्कार से सम्मानित, सूची जारी…

13 women to get Teelu Rauteli Award : उत्तराखंड सरकार राज्य की वीरांगना तीलू रौतेला की जयंती पर खेल, समाज सेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजती है। वही इस साल तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण 8 अगस्त यानी शनिवार को संस्कृत विभाग के हरिद्वार बायपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा।

विभाग को विभिन्न जिलों से आये थे आवेदन

बता दे पुरस्कार की शुरुआत 2006 से की गई थी। राज्य सरकार तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों को पुरस्कृत करती है। वहीं विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए विभाग को विभिन्न जिलों से 217 आवेदन मिले थे। जिसमें से 13 महिलाओ को चुना गया है।

इसमें अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से 8, चमोली और चंपावत से 12 -12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी से 8 पिथौरागढ़ से 13, टिहरी से 13, रुद्रप्रयाग से 11, उधम सिंह नगर से 11 और उत्तरकाशी जिले से विभाग को 24 आवेदन आए थे। इनमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया है।
जबकि राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को प्रदेश भर से 220 आवेदन मिले पुरस्कार के लिए इनमें से 35 महिलाओं का चयन किया गया है।

इन्हें मिलेगा Teelu Rauteli Award

  • -उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए
  • -अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में
  • -बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा
  • -चमोली की नंदा सती को संगीत
  • -चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
  • -देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा एवं बहादुर
  • -हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा
  • -नैनीताल की लतिका को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
  • -पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पत थपलियाल को खेल समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
  • -पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य
  • -रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा
  • -टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र
  • -उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल
Srishti
Srishti