PM Modi’s appeal on National Handloom Day : भारत दुनिया भर में अपने हैंडलूम यानी हथकरघा के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीर के पशमीना से लेकर दक्षिण की कांजीवरम तक, भारतीय बुनकरों के हाथों का जादू सदियों से वैश्विक बाजार में भारत की सांस्कृतिक का दबदबा जमाये हुए है। इसी अनोखी विरासत को सहेजने और बुनकरों के हुनर को नया आसमान देने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (Handloom Day) मनाया जाता है।
वही इस साल इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अनूठी अपील की है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (Handloom Day ) के मौके पर सोशल मीडिया पर एक विशेष वीडियो और संदेश जारी करते हुए देशवासियों से भारतीय हैंडलूम उत्पादों को अपनाने की अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और नागरिकों से स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर लोकप्रिय Get ready with me (GRWM) ट्रेंड को फॉलो करें।
Gen Z फोलो कर रहे है trend
उन्होंने लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के वीडियो और तस्वीरें #NationalHandloomday के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय हैंडलूम की विविधता को बेसिक पहचान मिलेगी साथ ही बुनकरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ताकत मिलेगी।
जिस पर अमल करते हुऐ कई जेन-जी ने स्थानीय कपड़े पहनकर लोकप्रिय Get ready with me (GRWM) ट्रेंड की विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 7 अगस्त 1905 भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तारीख है इसी दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी जिसे आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के खिलाफ इस आंदोलन में पूरे देश ने एकजुट होकर भाग लिया था।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह देश में फ्रेंडशिप डे को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है इस तरह राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस को भी एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैंडलूम दिवस मनाने का अर्थ उन बुनकर परिवारों का सम्मान करना है जो अपने घरों में करके पर मेहनत से कपड़े तैयार करते हैं और भारतीय परंपरा को जीवित रखते हैं।
