मालवीय नगर अग्निकांड से जुड़े केशव नेगी ने सीएम धामी से की मुलाकात, सरकार के सहयोग का जताया आभार

Delhi Fire case Related Keshav Negi Meets CM Dhami: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हुए होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं से गुजर रहे उत्तराखंड के रहने वाले शहर केशव नेगी ने आज सीएम धामी से मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए सीएम धामी को धन्यवाद किया।

मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने शेफ केशव नेगी का हाल-चाल जाना और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी हुई है। उत्तराखंड सरकार राज्य के हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही सीएम धामी ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व होता है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और नियोजित सहायता उपलब्ध कराए। सीएम धामी ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाते हुए यथा संभव सहयोग को सुनिश्चित किया जाए।

आपको बता दें कि सीएम धामी से पहले केशव नेगी से फोन पर बातचीत के साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से भी बातचीत कर चुके हैं शेफ केशव नेगी ने आज अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उनके द्वारा दी गई सहायता और संवेदनशील पल के लिए एक बार फिर उनको धन्यवाद किया।

Srishti
Srishti