Trump : दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील, अमेरिका का Venezuela तेल पर नियंत्रण…

Trump announced oil deal with Venezuela : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार यानी 28 अगस्त को वेनेजुएला के साथ एक बड़े ऐतिहासिक समझौते का ऐलान किया है। ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील की घोषणा की है, जिसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है। इस समझौते के तहत अमेरिका को वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से अधिक प्रमाणित कच्चे तेल के भंडार पर बहुमत नियंत्रण (Majority Control) मिल जाएगा। वहीं ट्रंप का दावा है कि इस ऐतिहासिक लेनदेन से अमेरिकी तेल भंडार दोगुने से भी ज़्यादा हो जाएंगे। इससे अमेरिकी तेल आपूर्ति (Oil Supply) में भारी बढ़ोतरी होगी।

Trump ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर समझौते की घोषणा करते हुए लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने अभी-अभी वेनेजुएला देश के साथ दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील की है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस समझौते के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच बातचीत हुई थी।

वहीं ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मेरे कहने पर, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला की बेहद सम्मानित अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर और प्राइवेट कंपनियों के साथ साझेदारी करके वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से ज़्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर अमेरिका का ज़्यादातर कंट्रोल हासिल कर लिया है।

इसमें अमेरिकी टैक्सपेयर का कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका की एनर्जी सप्लाई के लिए बहुत फायदेमंद है और दावा किया कि इससे अमेरिकी तेल भंडार दोगुने से भी ज़्यादा हो जाएंगे और गैस की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी। वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के खजाने में भारी राजस्व आएगा।

वहीं वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि देश अपने विशाल तेल भंडार का इस्तेमाल करके एक बड़ा एनर्जी प्रोड्यूसर बनना चाहता है। साथ ही नौकरियां पैदा करना, वर्करों की इनकम बढ़ाना और जीवन स्तर में सुधार करना चाहता है। उन्होंने कहा, “इस तरह वेनेजुएला अपने लोगों के लिए रिकवरी, ग्रोथ, प्रोडक्शन, सुरक्षा और खुशहाली के एक नए दौर की शुरुआत कर रहा है।”

इस तरह करेगी डील काम

इस डील के तहत अमेरिका एक अनाम निजी ऑपरेटर के साथ मिलकर एक नई निजी कंपनी बनाएगा, जो वेनेजुएला के 17 रणनीतिक तेल क्षेत्रों (मुख्य रूप से ओरिनोको बेल्ट और लेक माराकाइबो) का विकास करेगी। इस कंपनी के कुल तेल उत्पादन का प्रभावी रूप से 55% हिस्सा सीधे अमेरिका के नियंत्रण में रहेगा। वहीं वेनेज़ुएला का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स से लगभग $100 बिलियन का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट आ सकता है और काराकस के लिए $209 बिलियन से ज़्यादा का टैक्स रेवेन्यू मिल सकता है।

बता दे यह समझौता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच गहन बातचीत के बाद संभव हुआ है। यह राजनीतिक बदलाव जनवरी में अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है, जिसमें वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाकर गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद वेनेजुएला ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपने तेल कानूनों में बदलाव किए थे।

Srishti
Srishti