Rekha Arya files FIR against her husband : उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी) के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में गुरुवार 15 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई है। उन्होने अपनी पति पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में भारी हड़कंप मच गया है। बता दे FIR दर्ज कराने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो और ऑडियो क्लिप साझा करते हुए अपने पति पर कई सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाए हैं। रेखा आर्या का आरोप है कि साल 2004 में गिरधारी लाल साहू ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे शादी की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे।
जातिसूचक शब्द कहकर मंत्री रेखा आर्या को किया अपमानित
इसके साथ ही मंत्री ने दावा किया कि उनके हाथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें उनके पति और उनकी कथित गर्लफ्रेंड (कल्पना मिश्रा) के बीच बातचीत हो रही है। इस लीक ऑडियो में रेखा आर्या को गोली मारने और उनकी व उनके बच्चों की हत्या की साजिश रचने की बात सामने आई है ।
वहीं अनुसूचित जाति से आने वाली मंत्री रेखा आर्या ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके पति ने उनके साथ मारपीट की और स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेजों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक (Director) पद से हटा दिया।
FIR दर्ज के बाद पुलिस ने शुरु की जांच
FIR दर्ज के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और एससी/एसटी (SC/ST) अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री रेखा ने सरकार और पुलिस से अपने और अपने नाबालिग बच्चों के लिए सुरक्षा की मांग की है। इस बीच, आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आए इस पारिवारिक और राजनीतिक संकट के बाद विपक्ष (कांग्रेस) ने भी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
पढे़ – अंकिता भंडारी केस से चंदा विवाद तक, Congress ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…
