PM Modi inaugurated the International Conference organized by NGT: PM नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा आयोजित (पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य (‘The Future of Environment and Climate Dynamics’) विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव भी उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
इस सम्मेलन में 17 देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक पर्यावरण और जलवायु चुनौतियों पर चर्चा करना, नीतियों के निर्माण और उन्हें लागू करने की कमियों को पहचानना और पर्यावरण शासन (Environmental Governance) को मजबूत करना है। साथ ही इस दो दिवसीय (19 और 20 सितंबर) कार्यक्रम में चार विशेष विषयों पर रणनीतिक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से…
- क्लाइमेट जस्टिस, इक्विटी और इंक्लूजन: सिद्धांतों से कार्रवाई तक।
- .पर्यावरण कानून और शासन का भविष्य: उभरती चुनौतियों के लिए कानूनी ढांचे का विकास।
- वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियां और सहयोग: सीमाओं से परे जाकर वैश्विक सहयोग की समीक्षा।
- सीख और निष्कर्ष: दो दिनों के मंथन से निकले विचारों को समेटना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि सदियों से भारत ने प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े मामलों में दुनिया का मार्गदर्शन किया है। इसी वैचारिक प्रतिबद्धता और अपने सांस्कृतिक अनुभवों के आधार पर, भारत अब जलवायु से जुड़ी आधुनिक चुनौतियों का समाधान पेश कर रहा है और साथ ही सामूहिक वैश्विक कार्रवाई का आह्वान भी कर रहा है। मुझे खुशी है कि NGT का यह सम्मेलन उसी मिशन को आगे बढ़ा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने दुनिया के सामने अपनी परंपराओं और उनकी असली ताकत को पेश किया है। इसी सोच के साथ हमने पेरिस में COP21 समिट के दौरान ‘कन्वीनिएंट एक्शन: कंटिन्यूटी फॉर चेंज’ (Convenient Action: Continuity for Change) किताब लॉन्च की थी। हम दुनिया को एक साथ लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं। चाहे ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ (One Sun, One World, One Grid) का कॉन्सेप्ट हो या इंटरनेशनल सोलर अलायंस, CDRI, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस और मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) जैसी पहल, ये सभी प्लेटफॉर्म जलवायु और पर्यावरण के प्रति भारत की समर्पित प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है. हमने रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) पर बहुत जोर दिया है, जिसने पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है. भारत एकमात्र G20 देश है जिसने पेरिस में COP21 समिट में किए गए सभी तय वादों को समय से पहले ही पूरा कर लिया है। यह भारत की मज़बूती को दर्शाता है।
ये भी पढे- https://theindiainsights.com/pm-modi-inaugurated-semicon-india-2026/
