13 Inspectors Transferred in Haridwar Police Department : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तीन दिन के अंदर फिर से पुलिस अफसरों के तबादले हुए हैं। बता दे हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 13 इंस्पेक्टरों (निरीक्षकों) और 81 दारोगाओं (उप-निरीक्षकों) समेत कुल 94 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। हाल ही में 13 इंस्पेक्टरों का बाहरी जिलों में स्थानांतरण होने के बाद से कई कोतवालियों के पद खाली थे, जिसके चलते यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षकों का ट्रांसफर उत्तराखंड के अलग अलग जनपदों में हुआ है।
SSP के आदेश के अनुसार निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर से नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक अमरजीत सिंह को बहादराबाद से ज्वालापुर भेजा गया है। निरीक्षक केसी भट्ट को पुलिस लाइन से कनखल, नंद किशोर भट्ट को पुलिस लाइन से रुड़की और राजेंद्र खोलिया को पुलिस लाइन से कलियर भेजा गया है।
इसी तरह निरीक्षक विनोद गुसाईं को पुलिस लाइन से पथरी, मनोज मैंनवाल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से मंगलौर और भगवान मेहर को मंगलौर से श्यामपुर कोतवाली भेजा गया है। निरीक्षक राकेश शाह को पुलिस लाइन से रानीपुर कोतवाली, अनिरुद्ध मैठाणी को पुलिस लाइन से सिडकुल कोतवाली, संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से खानपुर कोतवाली तथा कुन्दन राम आर्या को पुलिस लाइन से झबरेड़ा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस लाइन से बहादराबाद कोतवाली भेजा गया है।
निरीक्षकों के अलावा 81 उप निरीक्षक और वरिष्ठ उप निरीक्षकों को भी अलग अलग कोतवालियों में ट्रांसफर किया गया है। लंबे समय बाद जनपद में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आदेश के अनुसार SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी निरीक्षकों और दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से तत्कालिक नियुक्ति पर रवाना होने के निर्देश भी दिए हैं।
