A Tragic News from the Kedarnath Yatra Route : केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुलिस संख्या 337 से 340 के मध्य शार्टकट रास्ते से नीचे उतरते समय दो युवकों के पैर फिसल गए जिससे वह गहरी खाई में जाग रे हादसे के दौरान एक युवक की मौत हुई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को बुधवार यानी 10 जून करीब डेढ़ बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ पैदल मार्ग के उक्त क्षेत्र में दो युवक गहरी खाई में गिर गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सेक्टर अधिकारी बड़ी लिनचोली SDRF, YMF तथा पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
SDRF के जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्गम और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एमआरपी छोटी लिनचोली पहुंचाया। चेक अप के दौरान उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर पाया गया जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड भेजा गया।
घायल युवकों की पहचान
वहीं दूसरे युवक को YMF एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने खाई से निकाल कर MRP (Medical Relief Post) भीमबली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के शव को गौरीकुंड लाया जा रहा है। जहां से अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा। घायल युवक की पहचान मोहित पुत्र ओमवीर (27) वर्ष निवासी गोकुलपुरी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान प्रियांशु शुक्ला पुत्र नरेंद्र शुक्ला (27) वर्ष निवासी फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
