Ankita family protesting at India Gate : उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। बता दे अंकिता भंडारी के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। जिसके बाद आज सुबह करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें एहतियातन हिरासत में लेकर नजदीकी थाने ले गई। पुलिस का कहना था कि India Gate जैसे सेंट्रल दिल्ली के संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
अकिंता के परिजनों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
अंकिता भंडारी के माता-पिता और प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाए जाने को लेकर है। अंकिता के परिजनों का आरोप है कि दुष्यंत गौतम ही इस मामले से जुड़े कथित ‘VIP’ हैं, और जब तक इसकी CBI जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी संवैधानिक नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए।
हिरासत से छूटने के बाद अंकिता की मां ने कहा कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द या स्थगित नहीं की जाती, वे अपनी मांग पर अडिग रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें सार्वजनिक स्थान पर बैठने की अनुमति नहीं मिली, तो वे अपने घर पर ही भूख हड़ताल शुरू कर देंगी। वहीं अंकिता भंडारी के पिता ने न्याय ना मिलने पर देशभर में आंदोलन का आह्वान किया।
इस शांतिपूर्ण धरने के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाडरा ने भी India Gate पहुंचकर अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की थी और धरने में शामिल हुए थे।
पढे़ – Chamoli : “बेस नहीं तो वोट नहीं” सिमली बेस हॉस्पिटल के लिए 200 किमी की पैदल यात्रा…
