पद्म भूषण से सम्मानित हुए भगत दा, लोक मामलो में रहा बड़ा योगदान..

Bhagat Da was honored with the Padma Bhushan : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सोमवार यानी आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

भगत सिंह कोश्यारी को लोक मामलों (Public Affairs) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया।

भगत सिंह कोश्यारी प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पत्रकार और समर्पित राष्ट्रवादी नेता है। इसके साथ ही कोश्यारी अपनी सादगी, अनुशासन और राजनीतिक अनुभव के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

लंबे समय तक RSS के विभाग कार्यवाह में रहे कार्यरत

साल 1966 में भगत दा ने खुद को पूरी तरह से शैक्षणिक और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सीमांत जिला पिथौरागढ़ में “सरस्वती शिशु मंदिर” की स्थापना कर दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार का कार्य किया इसके अलावा पिथौरागढ़ में “विवेकानंद इंटर कॉलेज” की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग कार्यवाह के रूप में कार्य किया और बाद में उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) उत्थान परिषद के सचिव भी बने। इसके साथ ही उन्होंने पिथौरागढ़ से हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन भी किया। आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा (MISA) के तहत गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद नवंबर 2000 में वह राज्य की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

Srishti
Srishti