Haldwani : BJP की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू…

BJP state executive committee meeting begun : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ग्रीन विंटेज बैंकट हॉल में बुधवार आज, यानी 9 सितम्बर 2026 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘मिशन 2027’ के लिए चुनावी रोडमैप तैयार करना, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और ‘विकसित उत्तराखंड’ संकल्प प्रस्ताव पर मंथन करना है। वहीं बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, तीरथ सिंह रावत सहित तमाम नेता कार्यसमिति में पहुंचे हैं।

इस दो दिवसीय बड़े सियासी मंथन से जुड़े मुख्य बिंदु

  • उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य (मिशन-2027) को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।
  • बैठक में बुनियादी ढांचे (Infrastructure), पर्यटन, स्वरोजगार और विकास कार्यों को लेकर धामी सरकार के विजन का रोडमैप रखा जाएगा।
  • बैठक के दौरान पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में विधायकों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसके अलावा महिला, युवा, किसान और अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चों की गतिविधियों की रिपोर्ट भी परखी जाएगी।

बता दे प्रदेशभर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी कार्यसमिति में शामिल हो रहे हैं। कार्यसमिति के पहले दिन राजनीतिक प्रस्ताव और विकसित उत्तराखंड संकल्प प्रस्ताव समेत संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दोपहर बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। बीजेपी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी।

Srishti
Srishti