देहरादून में 30 मिनट का ब्लैकआउट, मॉकड्रिल से परखी जाएगी तैयारी…

Blackout Mockdrill In Dehradun : देहरादून वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी शुक्रवार रात 10 बजे देहरादून के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट  किया जाएगा साथ ही आपातकालीन सायरन भी बजाया जाएगा। बता दें, प्रशासन नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जांचने के लिए यह मॉकड्रिल करवाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर क्षेत्रों को इस ड्रिल के लिए चिन्हित किया गया है। आज रात 10 बजे स्ट्रीट लाइट और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले सायरन के जरिए संकेत दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि यह अभ्यास केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आपात स्थितियों में तंत्र की तैयारियों, विभागों के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है, ताकि किसी भी संकट में प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

Srishti
Srishti