Bomb Threat to Air India Flight In Thailand: एयर इंडिया से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट की फुकेट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। आपको बता दे कि यह लैंडिंग शुक्रवार को फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कराई गई है।
एयर इंडिया की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट A379 नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे। फ्लाइट के टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अंडमान सागर में चारों ओर चक्कर लगाने के बाद इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
मुंबई से लंदन के लिए रवाना एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग
तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार 13 जून को मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 को उड़ान भरने के 3 घंटे के बाद ही मुंबई वापस आना पड़ा। एयरलाइन के द्वारा फ्लाइट की वापसी का कारण साफ नहीं किया गया है। आपको बता दें कि एयर इंडिया की करीब 16 फ्लाइटों को या तो वापस बुला लिया गया है या फिर फ्लाइट का रास्ता बदल दिया गया है।
एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि एयर इंडिया को फ्लाइटों में हो रहे बदलाव के लिए खेद है। वह यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों का फ्लाइट का पूरा पैसा वापस ,यात्रियों के लिए दोबारा से फ्लाइट करना, और यात्री को दूसरे