Brutal Murder Cases: आज सुबह कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र से एक बड़े हत्या का मामला सामने आया है। एक 13 वर्षीय किशोर का बेरहमी से कत्ल किया गया। इस दरिंदगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रुड़की से भी ऐसा मामला सामने आया है।
कानपुर हत्या मामला
आपको बता दें, आजकल लगातार महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों और युवकों के साथ दरिंदगी के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की निर्मम हत्या की गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद दिल दहला देने वाले हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय किशोर के दो दोस्तों द्वारा यह कांड किया गया।
क्या है हत्या का पूरा मामला?
आपको बता दे, 13 वर्षीय युवक के दो दोस्तों द्वारा उसे बहला फुसलाकर गांव के खंडार में ले जाया गया जहां उन्होंने उसे बंधक बनाकर कुकर्म किया। डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई के युवक के शव पर 90 चोटों के निशान मिले हैं जिसमें से 18 गहरे घाव हैं। दरिंदों ने युवक को बंदी बनाकर उसके हाथ- पैर तोड़े जिसके साथ ही उन्होंने उसके गुप्तांग में भी चोट पहुंचाई। युवक के विरोध करने पर दरिंदों ने उसका रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद उन्होंने उसके सर पर सरिया से वार कर खोपड़ी भी खोल दी। इसी के साथ, युवक के पूरे शरीर को पेचकस और सरिया से भी गोदा गया था। दरिंदों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।
डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उन्होंने भी इससे पहले इतना भयानक हत्या का मामला नहीं देखा है सभी लोग हैरानी में है।
रुड़की में दिव्यांग युवक की निर्मम हत्या
ऐसी ही हत्या का एक दूसरा मामला रुड़की के बग्गा वाला क्षेत्र से सामने आया। इस हत्या मामले में एक नशेड़ी युवक द्वारा एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की निर्मम हत्या की गई। इस मामले में नशेड़ी युवक ने दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। युवक के अधिक खून बहाने से इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि दिव्यांग युवक 30 वर्षीय था। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऐसी हत्याएं चिंता का विषय
लगातार पुरुषों के साथ हो रही है हैवानियत के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता उजागर हो गई है। आपको बता दें, पहले केवल महिलाओं के साथ ऐसे दुष्कर्म के मामले सामने आते थे, लेकिन बीते कुछ समय से ऐसे निर्मम घटनाएं पुरुषों के साथ भी होने से लोगों की मानसिकता पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। आज के युग में न केवल पुरुष बल्कि जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं।