राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 श्रद्धालु की मौत, 16 घायल

Bus Accident In Haridwar, 1 dead: हरिद्वार से एक बस हादसे की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर बस के पलटने पर मौके अफरा–तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। आपको बता दे कि मृतक अपने भाई और परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आई थी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा–तफरी मच गई। पुलिस के द्वारा मृतका का शव बाहर निकल गया साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Aarti Rawat
Aarti Rawat