Car accident in Lwali village, Pauri district : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ल्वाली में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर ल्वाली झील क्षेत्र में गिरी हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकी तीन अन्य घायल हो गए घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पौड़ी ब्लॉक क्षेत्र के कुजे गांव में एक शादी समारोह आयोजित था जहां शामिल होने के लिए कुणाल रोटला निवासी कांड ,प्रिंस कुमार निवासी पटेल नगर, शादीपुर विशाल यादव और अभिषेक कुमार निवासी प्रेम नगर नियर पटेल नगर रेलवे स्टेशन शादीपुर नई दिल्ली पहुंचे थे चारों युवक दिल्ली में नौकरी करते थे और शादी समारोह में शामिल होने पौड़ी आए हुए थे।
मंगलवार दिन रात 2:30 बजे चारों युवक कार से लवाली की ओर लौट रहे थे। जहां होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। लवाली के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झील में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया साथ ही युवकों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने तीनों को खतरे से बाहर बताया है और पुलिस ने मृतक यूवा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है।
