सृष्टि कंडारी मौत मामले में CB-CID जांच के आदेश, विधायक ने की थी मांग..

CB-CID ordered in Srishti Kandhari’s death case : देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। देवप्रयाग विधायक की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की जांच (CB-CID) को सौंपने के लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। CM धामी के इस फैसले के बाद अब पूरे मामले की नई सिरे से गहन जांच होगी।

मामले को लेकर देवप्रयाग विधायक ने सीम धामी से मुलाकात

बता दे सृष्टि कंडारी की मौत के बाद उसके परिजन और स्थानीय लोगों ने शुरुआत से ही मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि मामले से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं जिनकी गहराई से जांच की जाने की जरूरत है। इसी क्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को सीबीसीआईडी को सौंपने की मांग की।

सीएम धामी से भी मुलाकात के दौरान विनोद कंडारी ने कहा सृष्टि कंडारी की मौत ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच करवाई जाए ताकि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अपराधिक साजिश सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गृह सचिव को जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए। आदेश जारी होने के बाद अब सीबीसीआईडी पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, पुलिस विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्षर और अन्य तकनीकी पहलू की दोबारा जांच करेगी।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है की सीबीसीआईडी निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही होनी चाहिए और न्याय की प्रक्रिया में समाज के सभी लोगों का सहयोग और विश्वास जरूरी है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat