Chardham Yatra Brochure: चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। जिसके लिए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ भाषाओं में यात्रा ब्रॉशर और कैलेंडर जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री की देखरेख में तैयारी
समिति के अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशन में हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में यह ब्रॉशर तैयार किया गया है।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
इस ब्रॉशर में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा पंच बदरी, पंच केदार और अन्य मंदिरों की जानकारी दी गई है।
इसके अलावा ब्रॉशर में चारधाम के साथ-साथ सर्दियों में घूमने के लिए धार्मिक स्थलों की भी जानकारी दी गई है, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा अच्छे से प्लान कर सकें।