Chardham Yatra Registration Day 1: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था।
पहले दिन 1.50 लाख के पार पंजीकरण
आपको बतादें, इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। पहले दिन के पंजीकरण में केदारनाथ के बाद बदरीनाथ में 49,385, गंगोत्री में 30,933, यमुनोत्री में 30,224 और हेमकुंड साहिब में 1,180 पंजीकरण हुए हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में पहले दिन कुल 53,570 पंजीकरण किए गए, जो कि सबसे ज्यादा अधिक हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से पोर्टल और मोबाइल ऐप को खोल दिया गया था। जिसके बाद पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया।
तीर्थयात्री यहां करें पंजीकरण
तीर्थयात्री www.registrationandtouristcare.uk.gov.in या ‘touristcareuttarakhand’ मोबाइल एप पर पंजीकरण कर सकते हैं। किसी भी परेशानी के लिए टोल-फ्री नंबर 0135-1364 उपलब्ध है। यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे के लिए उपलब्ध कराया गया है।