CM Dhami Assigned responsibilities to several Leaders : धामी सरकार ने कई कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पूर्व सैनिकों को सरकार में शामिल करते हुए नए दायित्वों की घोषणा कर बड़ी सौगात दी है। बुधवार को मंत्रीपरिषद अनुराग की ओर से जारी आदेशों के तहत अलग-अलग परिषदों और आयोगों में छह व्यक्तियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से भी संदेश दिया है, कि संगठन के प्रति निष्ठावान लोगों को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।
वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और ज्योति सिंह बिष्ट को राज्य सरकार ने दायित्व सौंप कर स्पष्ट कर दिया है कि दल में आने वाले वरिष्ठ नेताओं को उचित महत्व, सम्मान और स्थान दिया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सौपी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने काफी समय पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की थी। धामी सरकार ने उन्हें सेतु आयोग में सलाहकार पद पर नामित कर उनके अनुभव और वरिष्ठता का सम्मान किया है।वही टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जोत सिंह बिष्ट को भी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। उनके पहाड़ी क्षेत्र के विकास, ग्रामीण अवसंरचना और सड़क निर्माण जैसे मुद्दों पर गहरी समझ और कार्यकर्ताओं में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनकी नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में भी दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। देहरादून जिले के शमशेर सिंह बिष्ट को इस परिषद में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। बता दे शमशेर सिंह बेस्ट लंबे समय से सैनिक कल्याण के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वही उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। सेना में कैप्टन रहे गंभीर सिंह धामी पूर्व सैनिकों के अधिकारों और कल्याण के लिए सदैव मुखर रहे हैं।
गोरख कल्याण परिषद में भी दो प्रमुख नियुक्तियां
वहीं गोरखा समाज के कल्याण और उत्थान के लिए काम करने वाली गोरख कल्याण परिषद में भी दो प्रमुख नियुक्तियां की गई है। देहरादून के हाथीबड़कला निवासी ज्योति कोटिया को परिषद में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देहरादून के अभिषेक शाही को गोरख कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक साही युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। देहरादून की अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मंत्री परिषद अनुराग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी नामित पदाधिकारीओं को कहीं सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं नई दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
