CM Dhami : महिलाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, राज्य की महिलाओं को दी बड़ी सौगात..

CM Dhami celebrated Rakshabandhan with women : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रविवार यानी 23 अगस्त 2026 को प्रदेश की राजधानी देहरादून के चौधरी फार्म हाउस (GMS road) और हाथी बड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। उन्होंने सबसे पहले चौधरी फार्म में रक्षाबंधन समारोह में भाग लिया उसके बाद सर्वे स्टेडियम में कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।
सीएम धामी ने प्रदेश की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की बड़ी सौगात दी। बता दे रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन लिमिटेड (रोडवेज) की बसों में यात्रा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

इस अवसर पर सीएम धामी ने खुद को “मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक भाई बताया” जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं आज यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बल्कि आप सबका भाई बनकर आया हूं”। उन्होंने राज्य की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच रहकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे कोई भाई अपने घर परिवार में लौट आया हो। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं से मिलने वाला प्रेम और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक की सेवा में अथक परिश्रम करने के लिए उन्हें प्रेरित करता रहता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में कदम उठाए गए ऐतिहासिक कदम

CM Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उन्हें ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं प्रधानमंत्री जी ने “नारी तू नारायण” के भाव को शासन की नीतियों और कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया है, उज्ज्वला योजना के माध्यम से माता बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने, जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचने, प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के घर के स्वामित्व से जोड़ने तथा लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण शौचालय का निर्माण और तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ निर्णायक कदम भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। केंद्र सरकार की नीतियों के केंद्र में मातृ शक्ति का सम्मान और कल्याण सर्वेपरि है।

Srishti
Srishti