Cm Dhami Meet Padma Bhushan Nominee Bhagat Singh Koshyari : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को इस वर्ष 26 जनवरी के मौके पर सरकार के द्वारा पदम् भूषण सम्मान के लिए चयनित किया गया । जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जनवरी को उनके आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, निष्ठावान सेवाओं और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य गठन और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक भगत सिंह कोश्यारी ने प्रत्येक भूमिका में प्रदेश और देश को मार्गदर्शन देने का कार्य किया है। उनका जीवन सादगी, जनसेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल रहा है। साथ ही, सीएम धामी ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।
इसी के साथ स्वजल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। संघ की ओर से पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
